कनालीछीना/देवलथल: तहसील बनाने की मांग को लेकर कनालीछीना और देवलथल में क्रमिक अनशन जारी रहा। कनालीछीना तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने 26 मई को मशाल जुलूस निकालेंगे।
मंगलवार को कनालीछीना में अनशन में भौतड़ी की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के नेतृत्व में दानसिंह धामी, कमान सिंह धामी, हरक ंिसह, पदम सिंह, रमेश सिंह, गोविन्द सिंह, धीरेन्द्र धामी, निरंजन भंडारी, चन्द्रशेखर जोशी, आनंद दिगारी, होशियार दिगारी आदि बैठे। इस मौके पर आयोजित सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कै.गोपाल सिंह भंडारी ने कहा कि कनालीछीना को तहसील बनाने की मांग बहुत पुरानी है। परंतु चालीस वर्ष बीतने के बाद भी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी उपेक्षा से आहत होकर क्षेत्र के लोगों को आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर 26 मई की सायं को मशाल जुलूस निकालेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कनालीछीना पहुंचने का आहवान किया।
देवलथल: देवलथल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का अनशन जारी रहा। 85वें दिन जगत सिंह कन्याल, पुष्कर ंिसह, हरीश जोशी और गोविन्द पांडेय बैठे। इस मौके पर आयोजित सभा में समिति के महासचिव जगदीश कुमार ने कहा कि तहसील बनाने की मांग बाराबीसी क्षेत्र के लोग बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। अनशन को ढाई माह का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देवलथलवासी पूर्ण तहसील बनाकर ही दम लेंगे। यदि क्षेत्रवासियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो पूरा बाराबीसी क्षेत्र सड़कों पर उतरेगा। साथ ही इस उपेक्षा का खामियाजा प्रदेश सरकार को आगामी विधान सभा चुनावों में भुगतना होगा।

No comments:
Post a Comment