रानीखेत: अपने प्रांतीय आह्वान पर एक सूत्रीय मांग को लेकर रानीखेत में कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ गुरुवार से तीन दिनी कार्य बहिष्कार पर उतर आया। हड़ताली कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस कारण तहसील के कई अनुभागों में कामकाज चरमरा गया। अपने कार्यो को तहसील पहुंचे कई लोगों को इस कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन की मांग को लेकर संघ ने गत 11 मई को एक दिनी कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने से खफा होकर तय कार्यक्रमानुसार गुरुवार को संघ फिर तीन दिनी कार्य बहिष्कार पर उतर आया। कार्य बहिष्कार 21 मई तक चलेगा। इसी क्रम में रानीखेत तहसील के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए एकजुट होकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना दिया और मांग के समर्थन में नारेबाजी की। धरने में दीप जोशी, प्रमोद नाथ गोस्वामी, पुष्पा साह, गीता फुलोरिया, रमा जोशी, लीला बिष्ट, रवीन्द्र नेगी, अब्दुल सजवान, रमेश पालनी, अनूप सिंह नेगी, चनर राम, मो.इरफान, दुर्गादास व जेसीएस रावत आदि शामिल थे। इधर हड़ताल के कारण तहसील में प्रमाण पत्र बनाने, एसडीएम, तहसीलदार कार्यालयों से संबंधित कार्य, जनाधार केन्द्र के कार्य, वसूली व नाजरात से लेन-देन संबंधी काम प्रभावित रहे। कई लोग अपने कार्यो के लिए तहसील पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

No comments:
Post a Comment