For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप

गोपेश्वर: विकास खंड घाट के बांजबगड़ में एक विवाहिता लापता हो गई है। युवती के पिता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाकर बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
बांजबगड़ में एक 21 वर्षीय युवती की शादी चार माह पूर्व ही लासी गांव में हुई थी। आजकल वह अपने मायके बांजबगड़ रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह दवाई लेने के बहाने घाट बाजार आई थी, लेकिन जब वह सायं को घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने ढूंढ खोज की । बताया जा रहा है कि उस दिन वह ग्राम भेंटी निवासी एक युवक के साथ कुछ लोगों ने देखा था, उसके बाद वह गायब हो गई। इस घटना की तहरीर लड़की के पिता ने पुलिस को दी पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी इसके बाद उन्होंनें जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिलाधिकारी ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये है।

No comments:

Post a Comment