धारचूला (पिथौरागढ़): तवाघाट -गर्बाधार मार्ग पर पांगला के निकट चट्टानें खिसकने से मार्ग बंद हो चुका है। मार्ग बंद होने से वाहन फंसे हुए हैं।
तवाघाट से गर्बाधार के बीच सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए ग्रिफ द्वारा बारुदी विस्फोट किये जाते हैं। बारुदी विस्फोट से मलबा आने से मार्ग बंद हो जाता है। बुधवार को भी पांगला के निकट विस्फोट किये जाने से चट्टानें खिसक कर मार्ग पर आ गईं। जिससे मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। विदित हो कि इस समय इस मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग व्यास घाटी के गांवों के लिए जाते हैं । मार्ग बंद होने से सभी फंसे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment