For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

कांग्रेस द्वारा स्वीकृत विकास कार्य भाजपा ने रोके: मदन

चौखटिया: प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मदन सिंह बिष्ट ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्य भाजपा सरकार ने रोक दिये है। प्रदेश सरकार केवल बदले की भावना से कार्य कर रही है। श्री बिष्ट ने यहां आगमन पर एक वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी द्वारा स्वीकृत किये गये विकास कार्य या तो ठप पड़ गये है या उन्हें रोक दिया गया है। निशंक की सरकार केवल यात्रा, सभा व चुनिंदा जगहों पर पत्थर लगाकर वाहवाही लूट रही है। उन्होने बताया कि चौखुटिया, द्वाराहाट व बग्वालीपोखर आदि स्थानों में कई योजनाएं दम तोड़ चुकी है। श्री बिष्ट ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। केवल कागजों में ही बयानबाजी कर हवाई घोषणाएं हो रही है। आम आदमी अभी भी बदहाल है। उन्होने कहा कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी। उन्होने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सरकार की असलियत जनता को बताने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment