चम्बा:नरेन्द्रनगर को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को मनवाने के लिए क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
नरेन्द्रनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 29 मई को खाड़ी में, 5 जून को कैलाश गेट ऋषिकेश, 13 जून को गजा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजय कोठियाल ने बताया कि नरेन्द्रनगर में जिला बनाने के लिए पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं हैं और यहां के लोगों की जरूरत भी है। इस क्षेत्र की अधिकांश आबादी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला बनाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए गांवों का भ्रमण कर लोगों क राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक खाड़ी क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का भ्रमण किया गया है।

No comments:
Post a Comment