जसपुर : काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के शिविर में जा रहे जसपुर विधायक व उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक किसानों का मुआवजा व गन्ने का भुगतान न मिलने से नाराज थे।
सोमवार को विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल अपने समर्थकों के साथ हाथों में काले झंडे लेकर बहुउद्देशीय शिविर की ओर जा रहे थे। एएसपी जगतराम जोशी व सीओ जीसी टम्टा ने विधायक व उनके समर्थकों गिरफ्तार कर बीएसवी इंका में लाकर बंद कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री के जाने के बाद में छोड़ दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, अनीश सदर, नीरज अरोरा, अतीकुर्रहमान, सुरेन्द्र, डॉ. शिवकिशोर, फारुख अहमद, दूल्हे खां, शाहिद हुसैन, प्रमोद चौहान, योगेन्द्र सिंह शामिल थे।

No comments:
Post a Comment