For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

भाषण में तरुण व मंजूश्री अव्वल

रानीखेत: यहां शिव मंदिर हाल में आयोजित अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में बेसिक वर्ग में तरूण व अतिरिक्त वर्ग में मंजूश्री ने प्रथम स्थान पाया। अव्वल बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत सीएम भंडारी ने पुरस्कार बांटे।
यह प्रतियोगिता इंगलिश इंस्टीट्यूट थर्ड जेनरेशन पाइंट रानीखेत के तत्वावधान में आयोजित की गई। अंग्रेजी की भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने धारा प्रवाह अंग्रेजी बोल कर प्रस्तुतीकरण किया। बेसिक वर्ग में तरूण सिरोही, रजनीश पपनै व केवलानंद तृतीय रहे जबकि अतिरिक्त वर्ग में मंजूश्री वर्मा प्रथम, कविता तिवारी द्वितीय व महेन्द्र बिष्ट तृतीय रहे। अव्वल रहने के लिए मंजुश्री को विशेष सम्मान दिया गया। प्रतियोगिता में कमल पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत सीएम भंडारी ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रतिभागियों को ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ काम करने पर जोर दिया। अंत में संस्थान के रमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment