For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

वेल्हम ब्वॉयज, सेंट मैरी व समरवैली अंतिम चार में

देहरादून: डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में दून इंटरनेशनल, वेल्हम ब्वॉयज, सेंट मैरी स्कूल व समरवैली ने अंतिम चार में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में वेल्हम ग‌र्ल्स, आर्यन स्कूल, एसजेए व जसवंत मॉडर्न स्कूल ने अंतिम चार में जगह बनाई।
दून इंटरनेशनल स्कूल में चल रही प्रतियोगता में रविवार को बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में दून इंटरनेशनल ने कारमन स्कूल को 18-6 से हराया। दून इंटरनेशनल के लिए पवन ने छह अंक जुटाए। दूसरे मैच में वेल्हम ब्वॉयज ने एसजेए को 24-18 से हराया। वेल्हम ब्वॉयज के लिए सेनतम ने सर्वाधिक 11 अंक बनाए। तीसरे मैच में सेंट मैरी स्कूल ने कान्सटेंसिया स्कूल को 18-13 से हराया। इसके अलावा समरवैली स्कूल को वॉकओवर मिला।
उधर, वेल्हम ग‌र्ल्स स्कूल में बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में वेल्हम ग‌र्ल्स ने समरवैली को 31-6 से शिकस्त दी। वेल्हम ग‌र्ल्स के लिए रिया ने 10 अंक जुटाए। दूसरे मैच में आर्यन स्कूल ने सीजेएम को 16-7 से हराया। तीसरे मैच में एसजेए ने कारमन स्कूल को 19-7 से शिकस्त दी। एसजेए के लिए सृष्टि ने 10 अंक जोड़े। चौथे मैच में जसवंत मॉडर्न स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को 21-1 से हराया। जसवंत मॉडर्न स्कूल के लिए दीप्ति ने नौ अंक जुटाए।

No comments:

Post a Comment