चम्पावत: लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा वहीं पारा भी लुढ़ककर न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जिससे मौसम में ठंडक का आभास होने लगा।
मालूम हो कि पिछले तीन रोज से जनपद में मौसम झमाझम बरस रहा है। जिसके चलते जहां सड़कें भी पानी से लबालब हो गई, वहीं लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नलों में लगातार मटमैला पानी आने से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं और प्राकृतिक नौलों-धारों व हैंडपम्पों से प्यास बुझाने को विवश हैं। लगातार बारिश के चलते पारा भी लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने से उन्होंने बनियानें निकाल ली। हालांकि देर सायं बारिश थम गई थी, लेकिन आसमान बादलों से ढ़का हुआ था।

No comments:
Post a Comment