For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

अटल आदर्श ग्राम में शराब की दुकान का विरोध

उत्तरकाशी: अटल आदर्श ग्राम गेंवला में अग्रेजी शराब की दुकान खोली गई है। क्षेत्र के लोगों ने इस दुकान को युवाओं के भविष्य के घातक बताते हुए इसका पुरजोर विरोध कर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शराब की दुकान को हटाने की मांग की है।
प्रदेश में विकास की दृष्टि से पिछड़े गांव को विकास की राह से जोड़ने के लिए गांवों को अटल आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जाता है, ताकि गांवों को हर सुख सुविधा से जोड़कर विकास हो सके। डुंडा प्रखंड के ब्रहमखाल से लगे आटल आदर्श ग्राम गेंवला की हकीकत कुछ और ही है। अटल आदर्श गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान स्थापित की गई है। अब गेंवला के ग्रामीणों ने शराब की दुकान को क्षेत्र व गांव की बर्बादी करार देते हुए पूर्व प्रधान महावीर सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीएम जयभारत सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने ज्ञापन में अवगत कराया कि गेंवला एक अटल आदर्श ग्राम है और यह गांव विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है तथा शराब की दुकान खोलने से गांव की युवा पीड़ी समेत अन्य लोग बर्बादी की ओर जा रहे हैं। उन्होंने सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर शराब की दुकान को नहीं हटाई गयी, तो गांव के सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन लाल भारती, मुकेश रावत, मुकेश सिंह, दिनेश लाल, विजय रावत, गिरीश रावत, सरवीर चंद रमोला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment