For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

आठ घंटे गुल रही बिजली

पिथौरागढ़: रविवार को पिथौरागढ़ नगर में बिजली की आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। आपूर्ति ठप रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आये दिन विद्युत व्यवधान से लोगों में गहरा आक्रोश है।
रविवार को प्रात: नौ बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सायं लगभग पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पूरे दिन विद्युत विभाग से आपूर्ति ठप होने का कारण पूछते रहे,लेकिन विभाग ने कोई संतोषजनक जवाब दिया। देर सायं पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। नगरवासियों का कहना है कि नगर में आये दिन बिजली और पानी की आपूर्ति भंग हो रही है, लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन बिजली-पानी की आपूर्ति सामान्य करने में कोई पहल नहीं कर रहा है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता भुवन पाण्डेय ने कहा है कि पानी, बिजली जैसी सामान्य जरूरतें शीघ्र सामान्य न हुई तो पार्टी आम जनता को साथ लेकर सड़कों में उतरने को बाध्य होगी।

No comments:

Post a Comment