गोपेश्वर: जिला बार एसोसिएशन चमोली के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
न्याय भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अधिवक्ताओं का न्याय में अहम योगदान है। तथा उत्तराखंड के बड़े जन आंदोलनों का नेतृत्व भी समय -समय पर अधिवक्ताओं ने किया है। उत्तराखंड आंदोलन का उदाहरण देते श्री कोश्यारी ने कहा कि राज्य आंदोलन की शुरूआत भी अधिवक्ताओं ने ही की थी। उन्होंने बार एसोसिएशन में लाइब्रेरी के लिए 5 लाख अपनी निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना तिवाड़ी ने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी व उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बदरीनाथ के विधायक केदार सिंह फोनिया ने कहा कि सुलभता से गरीबों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लिहाजा आज के इस दौर में न्याय की लड़ाई में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घमंड सिंह फरस्वाण ने कहा कि बार एसोसिएशन उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस अवसर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमा पांडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह, उपजिलाधिकारी चमोली रामजी शरण शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, उपाध्यक्ष शंकर मनराल, सचिव विनोद भट्ट, सह सचिव लक्ष्मण सिंह कठैत, कोषाध्यक्ष रमेश सती, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता हरीश पुजारी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जोशी व विनोद भट्ट ने किया।

No comments:
Post a Comment