For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

पतारबाड़ा के ग्रामीणों को मिलेगा भूमि का मुआवजा

गंगोलीहाट: तहसील कार्यालय और आवासीय परिसर में प्रयुक्त पतारबाड़ा के ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा शासन से स्वीकृत हो गया है। मुआवजे की राशि का वितरण ग्रामीणों में 30 मई को किया जाएगा। मुआवजे का यह मामला पिछले पन्द्रह वर्षो से लटका हुआ था। मालूम हो कि पन्द्रह वर्ष पूर्व तहसील कार्यालय और परिसर निर्माण के लिए पतारबाड़ा के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। परंतु इतने वर्ष बीतने के बाद भी शासन द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया था। ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों इस समस्या को जिलाधिकारी एनएस नेगी के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। जिलाधिकारी की पहल पर शासन से 79.20 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। तहसीलदार सीएस बिष्ट ने बताया कि इस परिसर के निर्माण के लिए 212 काश्तकारों से कुल 61 नाली भूमि ली गई थी। जिसमें 1.27600 प्रति नाली और 1.20 लाख रुपए प्रतिनाली के हिसाब से कुल 7920660 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भुगतान 30 मई को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment