For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

क्षेत्र पंचायत सीट त्यूंखर निर्वाचन शून्य घोषित

रुद्रप्रयाग: जिला न्यायाधीश जीएस धर्मशक्तू ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए जखोली विकास खंड के त्यूंखर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हुए निर्वाचन को नियम विरुद्ध बताते हुए शून्य घोषित करने के आदेश दिए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार 13 सितंबर 2008 को जखोली ब्लाक के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सीट त्यूंखर पर चुनाव सम्पन्न हुए थे। यह सीट राज्य निर्वाचन आयोग के तहत अन्य पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। परंतु उक्त सीट पर संबंधित जाति की महिला के बजाए मानकों के विपरीत निर्वाचन किया गया। जिसके विरुद्ध दर्शनी देवी की ओर से न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने निर्वाचन को नियम विरुद्ध बताया तथा आरोप लगाया कि निर्वाचित महिला व उसके संबंधियों ने जबरन उन्हें आवेदन करने से रोका तथा उनके आवश्यक दस्तावेज बनाने में बाधा डाली गई, जिसके चलते उन्हें चुनाव में आवेदन करने से वंचित रहना पड़ा।
इस मामले में मंगलवार को वादी के अधिवक्ता गंगाधर नौटियाल एवं सूरत सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत एक्ट के प्राविधानों के तहत चुनाव आयोग के निर्देशों पर बहस करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्वाचन को नियम विरुद्ध करार दिया गया। जिसके बाद जिला न्यायाधीश जीएस धर्मशक्तू ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य त्यूंखर के निर्वाचन को गलत करार देते हुए शून्य घोषित करने के आदेश जारी किए।

No comments:

Post a Comment