द्वाराहाट: वनों में लगने वाली आग में घी का काम करने वाले पिरुल को वनों से हटाकर इस्तेमाल में लाने की कवायद के तहत वन विभाग पिरुल से कोयला बनाने की प्रक्रिया भतौरा में शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी राहुल के अनुसार इससे वनों की आग रोकने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।
वन विभाग द्वारा सोमेश्वर वन क्षेत्र के भतौरा में पीरुल से कोयला बनाने की मशीन स्थापित कर दी है। वहीं पिरुल से कोयला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मौके पर मौजूद डीएफओ राहुल ने इस प्रक्रिया को दावाग्नि रोकने में सहायक बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुहिम में सहयोग की अपील की। वन सरपंच कमला कैड़ा ने इसे रोजगार की दिशा में एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि पीरुल से कोयला बनाकर वनों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सकेगा, वहीं ईधन की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विभाग एक रुपया प्रति किलो पिरुल क्रय कर रहा है। श्रीमती कैड़ा ने बताया कि भतौरा वन पंचायत की देखरेख का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। उन्होंने विभाग को उत्पादन बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment