For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

जिलाधिकारी नेकिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

जोशीमठ: औली नाले से हुई तबाही का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे का भरोसा दिलाया। साथ ही औली नाले के निर्माण में हो रही धांधली पर लोक निर्माण विभाग को तकनीकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि विगत दिनों जोशीमठ के औली से आये नाले ने दर्जनों गांवों में कहर बरपाया। डाडों, टीवी टॉवर, अंग्रियाल, उनागैर, सुनील, चौंडारी, लोअर बाजार सहित अन्य बस्तियों में 21 घरों व 5 दुकानों में नाले का मलबा भर गया था। वहीं 5 सौ नाली से अधिक जमीन में खड़ी सेब व आलू की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। मलबे से अपनी 8 नाली भूमि गंवा चुके भुक्तभोगी किसान कुशला नंद रतूड़ी ने कहा कि पहले तो सैफ गेम के नाम पर औली में बेतरतीब फेंकी गई मिट्टी से उनकी बर्बादी हुई और अब नाला निर्माण के नाम पर नगर पालिका की ओर से खोदी गई भूमि से यह तबाही हुई है। जिलाधिकारी डॉ. पीएस गुसांई ने मामले की गंभीरता को देखते हुये सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने नुकसान का तत्काल आंकलन कर संबन्धित विभागों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही औली से अलकनंदा तक नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे नाले के निर्माण में हो रही धांधली की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुये प्रत्येक सप्ताह लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम से रिपोर्ट देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment