For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

हंगामेदार रही जिला पंचायत की बैठक

उत्तरकाशी: जिला पंचायत की त्रैमासिक विभागीय बैठक काफी हंगामेदार रही। विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर सदस्यों ने भारी रोष व्यक्त कर सभी अधिकारियों को कोसा।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार उत्तरकाशी में आहूत बैठक में सदस्यों ने सड़क, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई व स्वास्थ्य समेत अनेक मुद्दे उठाए। विकास कार्यो में बरती जा रही शिथिलता पर सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त कर विभागीय अधिकारियों की कड़ी खिंचाई की। इस दौरान एक सदस्य ने आक्रोश में आकर अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग तक कर डाला। इससे सभी अधिकारी बैठक को छोड़कर जाने को तैयार हो गए। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने शांत कर सभी को बैठक में वापस बुलाया तभी आगे की कार्यवाही बढ़ाई जा सकी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान कहा कि विकास कार्यो में कतई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अगली बैठक होने तक सभी कार्यो पर तेजी लाकर पूर्ण करने को जरूरी निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्ररेखा पंवार, दिनेश नौटियाल, संजय डोभाल, मनमोहन शाह, अपर मुख्य अधिकारी एसएन गैरोला, ईई एसके राय, सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment