बागेश्वर: जिलाधिकारी सीएस नपलच्याल ने बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में शीघ्र डामरीकरण करने के आदेश दिये हैं। जिलाधिकारी ने गत दिनों कपकोट में ग्रामीणों द्वारा उक्त मांग को लेकर किये गये चक्का जाम के बाद में शुक्रवार को बुलायी गयी बैठक में यह आदेश दिया।
शुक्रवार को एडीबी, लोनिवि कपकोट व कपकोट के ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डामरीकरण में ढिलाई के कारण जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क में बने गड्ढों व टूटे कल्मठों को ठीक करने की तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही जिन काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिला है उन्हें मुआवजा देकर डामरीकरण की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिये। बैठक में एडीबी अल्मोड़ा से आये अभियंता ने 15 जुलाई के भीतर कार्य निविदाएं हो जाएंगी तथा 3-4 माह बाद कार्य शुरू किया जाएगा। वार्ता के दौरान महेश कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी, चामू सिंह देवली, हिम्मत सिंह, प्रेम पुरी, दीपक गढि़या आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment