चम्पावत: जाको राखे साईयां मार सके न कोई की कहावत फिर चरितार्थ हुई है। एक नाले में फेंकी गई नवजात बालिका को पुलिस व 108 सेवा के जरिए बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार चल्थी कस्बे में दोपहर दो बजे पास के ही नाले में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज लोगों ने सुनीं। ग्रामीण सुरेश सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कांस्टेबल सुरेश नितवाल और रमेश सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया एक पॉलीथिन बैग के अंदर नवजात बालिका थी। उस बैग को मोटी लकडि़यों से दबाया हुआ था। लकड़ी व बैग को हटाकर नवजात को बाहर निकाला गया। ग्रामीण महिला कलावती व अन्य के सहयोग से उसकी नाल काटने के बाद उसको नहलाकर उसी गांव की एक महिला ने उसे दूध पिलाया। तब तक 108 सेवा को फोन कर दिया गया था। जिसके जरिए पुलिस कर्मी सुरेश बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चम्पावत पहुंचे यहां फार्मेसिस्ट मुकुल राय और स्टाफ नर्स अंशु शर्मा ने उसका चेकअप किया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। स्टाफ नर्स उसका पालन पोषण कर रही है। नवजात बालिका को किसने फेंका होगा इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment