For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

गुलदार को जलाने वालों की जमानत मंजूर

नैनीताल: हाईकोर्ट ने धामधार (पौड़ी गढ़वाल) में गुलदार को जिंदा जलाने के आरोपी विक्रम सिंह रावत व बिल्लो देवी की जमानत मंजूर कर ली है।
वन क्षेत्राधिकारी सीताराम पाडे ने इन दोनों के खिलाफ कुछ माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिल गुलदार को जलाकर मार डाला। अभियुक्तों की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि घटना में उनका कोई हाथ नहीं है। गुलदार नरभक्षी था और वह गांव में घुस आया था। नरभक्षी गुलदार पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से काबू किया। न्यायमूर्ति पीसी पंत की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद अभियुक्तों का जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया।

No comments:

Post a Comment