पौड़ी गढ़वाल: महत्वाकांक्षी नानघाट पेयजल योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कहा कि इस योजना में देरी की वजह अधिकारियों की लापरवाही है। ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और यह चिंतनीय है। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की स्थिति के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास कोई तराजू नहीं है कि वे राज्य में भ्रष्टाचार की स्थिति बता दें, लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से धारीदेवी मंदिर डूब रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य में लघु परियोजनाओं के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बड़े बांध तभी निर्मित किए जाने चाहिए जब जनता को नुकसान कम और फायदा अधिक हो। उन्होंने कहा कि उनका जनाधार बढ़ा है और लोग उन्हें समस्याएं बताने के साथ ही शिकायतें भी कर रहे हैं। शिकायतों में प्रशासन की कमियां गिनाई जा रही है और यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
इस दौरान पूर्व मंत्री तीरथ सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, श्रीनगर विधायक बृजमोहन कोटवाल, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, योजना आयोग के सदस्य राजकुमार पोरी, पूर्व महामंत्री ओपी जुगरान समेत अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment