काशीपुर: पुलिस ने डाकघर में टीईटी परीक्षा फार्म लेने आए युवकों से संगठन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के नगर अध्यक्ष को दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को डाकघर में टीईटी परीक्षा फार्म लेने आए युवकों से प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। इससे चंदा वसूल कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने मौके पर संगठन के नगर अध्यक्ष सुरेश बवाड़ी को दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि संगठन की ओर से एक वाद उच्च न्यायालय में चल रहा है। जिस कारण उनके द्वारा चंदा वसूल किया जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार संगठन के नगराध्यक्ष के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आरएस असवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment