रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर: गत दिवस से बंद पड़ी विद्युत सप्लाई रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को दूसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सकी। जबकि चमोली जिले में रविवार देर सांय आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे केदारनाथ में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं ऊर्जा निगम द्वारा आज करीब चार दर्जन कर्मचारी व मजदूर लाइन को ठीक करने के लिए मौके पर भेज दिए गए हैं।
शनिवार को श्रीनगर व रुद्रप्रयाग के बीच छातीखाल में तैंतीस केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यात्रा के मुख्य सीजन में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ने से केदारनाथ धाम में भी बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके साथ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग व गौरीकुंड में अंधेरा छाया रहा, जिससे यहां यात्रियो को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लाज के मालिकों द्वारा जनरेटरों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं ऊर्जा निगम की ओर से लगभग चार दर्जन कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के लिए छातीखाल भेजे गए हैं, उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि अभी एक दिन लाइन ठीक करने में और लग जाएगा। उधर चमोली जिले में देर सायं बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
अधिशासी अभियंता रघुनाथ ने बताया कि लाइन को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी है, बड़ी संख्या में मजदूर व कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में लगाया गया है, मौसम खराब होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। ऊर्जा निगम श्रीनगर के अभियंता एनएस खाती ने कहा कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

No comments:
Post a Comment