कर्णप्रयाग : सीमांत चमोली जिला कर्णप्रयाग का गगन एनडीटीवी के रतन राजपूत के स्वयंवर कार्यक्रम में नजर आएगा। सुर्खियों में आया गगन (अभिमन्यु लूथरा) अपनी अदाकारी के जलवा बिखरने जा रहा है। शनिवार को गगन का नगर में भव्य स्वागत किया गया। रविवार को रतन राजपूत भी नगर में पहुंची और कार्यक्रम के दृश्यों को फिल्माया गया।
गगन अब तक कई आर्ट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। पिता हरनाम व मां प्रभा कहती है कि गगन को बचपन से ही रंगमंच का शौक रहा। उसने मुंबई में अभिनेता नसीरूद्दीन के ऐक्टिंग थियेटर में कलाकारी के गुर सीखे। चाचा प्रताप व महेन्द्र कहते हैं कि रियेलिटी शो के टॉप चार में पहुंचे अभिमन्यु अब तक आधा दर्जन आर्ट फिल्मों में काम कर चुका है, जिनमें एक फिल्म फेस्टिबल गोवा के लिए भी चयनित हुई, जबकि अगली फिल्म शोल्ड में भी वे अभिनय करेंगे। रविवार को सीरियल की नायिका रतन राजपूत का नगर में पहुंचते भी नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मुख्य बाजार सहित धार्मिक स्थल कर्णमंदिर व उमा देवी मंदिर, संगम का फिल्मांकन किया गया। गगन के दादा सड़क सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष सरदार संत सिंह खुशी से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि गगन ने जनपद का नाम रोशन किया है।

No comments:
Post a Comment