पौड़ी गढ़वाल: पहले तो लोगों को सरकारी योजनाओं से पानी नहीं मिल रहा और जब दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है तो उसमें गंदगी के साथ कीड़े आ रहे हैं। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र ही शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे।
इन दिनों पौड़ी में पानी की भारी किल्लत चल रही है। पेयजल निगम में हफ्ते में तीन दिन पेयजल आपूर्ति की जाती है। आलम यह है कि यह सप्लाई दूषित है और पानी में कीड़े आ रहे हैं। रविवार को श्रीनगर रोड के लोगों ने नलों का पानी बोतलों में पैक पानी कंट्रोल रूम में अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पानी में छोटे-छोटे लाल रंग के कीड़े नजर आए।
इस संबंध में जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने जल संस्थान को शिकायत दर्ज होने के बाद निर्देश दिए हैं कि पानी की आपूर्ति के साथ ही टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें, ताकि लोगों को साफ पानी पीने को मिले। वहीं, ललित मोहन नेगी, गुणा नंद शर्मा अर्जुन नेगी, प्रेम सिंह, युद्धवीर सिंह रावत आदि ने चेतावनी दी यदि जल संस्थान नियमित पेयजल के साथ ही स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं करता तो शहर में पानी को लेकर आंदोलन होगा।

No comments:
Post a Comment