भगवानपुर: भाजपाइयों ने केंद्र सरकार को बढ़ती मंहगाई के विरोध में जमकर कोसा तथा कस्बा स्थित थाने के सामने हाइवे पर प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका है।
दिन-प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई व पेट्रोल की कीमत की कीमत में वृद्धि करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को आम जन विरोध करार देते केंद्रीय मंत्री हरीश रावत, सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए तथा केंद्र में बैठी पूंजी पतियों की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जुबेर, मुन्तजिर, इंतजार व शाकिर आदि ने भाजपा को मुस्लिम समाज की हितैषी बताते प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, राज्य मंत्री रामपाल सिंह, मनोज चौधरी, अरविंद, राजपाल, धीरज कुमार, सुरेंद्र वर्मा व अजय गोयल आदि लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment