गंगोलीहाट: डूनी से राईआगर तक हो रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कछुवा गति से हो रहा है। यदि विभाग की यही उदासीनता रही तो बरसात में गंगोलीहाट क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
डूनी से राईआगर तक 40 किमी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में 16 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का कार्य ठेकेदारों को सौंप तो दिया। परंतु देखरेख नहीं करने से कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। यहां तक कि पूर्व में चौड़ीकरण के लिए मशीनें लगाई गई थी। जिन्हें कुछ दिन पूर्व हटा दिया गया है। धीमी गति के कारण पूरे मार्ग में मलबा गिरा है। कुछ स्थानों पर अधूरे स्कबर हादसों को दावत दे रहे हैं। बड़े वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यदि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में विभाग द्वारा तेजी नहीं लाई जाती है तो बरसात में भूस्खलन होने से आवागमन बंद होने की पूरी आशंका है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर विभाग को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment