For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

आयु सीमा बढ़ा कर चालीस वर्ष की जाए

उत्तरकाशी : जनपद के बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समूह ग की आयु सीमा बढ़ाने की मांग की है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में होने वाली समूह ग की भर्तियों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष करने की मुख्यमंत्री घोषणा से बेरोजगारों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन समूह ग की विज्ञप्ति प्रकाशित होने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी है। सभी पदों के लिये आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई हैं। इससे 35 वर्ष से ज्यादा आयु वाले युवाओं ने अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर सरकार के इस कदम से निराश जताई हैं। समस्त बेरोजगार संगठन आज भी मुख्यमंत्री से यह आशा करता है कि वह अपने पूर्व वक्तव्य को दृष्टिगत रखते हुए पुन: अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखने की घोषणा करें। ज्ञापन भेजने वालों में मुरली मनोहर भट्ट, राजपाल भडारी, गुरू प्रसाद उनियाल, रोशन सिंह राणा, बलवीर राणा, जयवीर भंडारी व चन्द्रभूषण नौटियाल आदि लोग मौजूद थे

No comments:

Post a Comment