For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

ब्रह्मापुरी में गंदगी पर फूटा गुस्सा

हरिद्वार : ब्रह्मपुरी में बदहाल सफाई समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा स्थानीय सभासद लीला देवी और नगर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ था। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई न होने से बरसात में भारी मुसीबत उठानी पड़ेगी।
भाजपा नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था के लिए नालों का निर्माण कराया। लेकिन, नालों की सफाई न होने के कारण स्थिति गंभीर हो गयी है। ब्रह्मपुरी की सफाई व्यवस्था बेहाल हो गयी है। सफाई न होने के कारण क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ गयी है। संजय त्रिवाल ने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में निवास आत्रेय, जितेंद्र विद्याकुल, मनीष गुप्ता, अजित गोयल, सुरेंद्र सैनी, राम नरेश निरंजन, चंद्र कांत प्रधान, मोहित शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजित गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, सरोज साहू, भारती बिष्ट, गीता त्रिवाल, दुर्गेश नंदनी आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment