काशीपुर : ग्राम रजपुरा रानी के ग्रामीणों ने खेत से गैस पाइप लाइन ले जाने के विरोध में गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड)के अधिकारियों का घेराव कर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही खेतों से पाइप लाइन ले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को तहसील परिसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम रजपुरा रानी के दर्जनों ग्रामीणों ने गेल अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी द्वारा दिए गए मुआवजे से किसान संतुष्ट नही है। उन्होंने पंजाब व हरियाणा की तरह मुआवजा देने की मांग की। साथ ही किसानों के मर्जी के खिलाफ कार्य होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गेल के सक्षम प्राधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि आज ग्राम खाईखेड़ा, बरखेड़ी, रजपुरा रानी, दभौरा मुस्तहकम, व दभौरा एहतमाली की आपत्ति की सुनवाई की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक आपत्ति दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद से रुद्रपुर के लिए गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे किसानों की जितनी भूमि प्रभावित होगी उसकी बाजार कीमत का 10 प्रतिशत, व खेती के रकवे का मूल्यांकन जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार,उत्पादन की दर मंडी समिति व वृक्षों की प्रतिशत वन विभाग की सूची के अनुसार किसानों को अदा किया जाएगा। मुरादाबाद से काशीपुर तक 30 किमी पर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
इस मौके पर गेल के प्रबंधक एसपी सिंह, पटवारी एके चौधरी, जगदीश सिंह, हितेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, ब्टि्टू राणा, राहुल बब्बर, सुखविंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, जसविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।derhshat

No comments:
Post a Comment