नैनीताल: एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को पतलोट में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार से विशेष पर्वतीय बल बनाकर गुरिल्लों को नियुक्ति देने की मांग उठाई।
गुरुवार को पतलोट आयोजित ब्लाक स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसबी के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता के कारण गुरिल्लों का नियुक्त संबंधी मामला लटकता जा रहा है। उन्होंने कहा गुरिल्ले लम्बे समय से नियुक्ति व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में विशेष पर्वतीय बल बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन मौजूद समय तक सरकार द्वारा न तो विशेष पर्वतीय बल बनाया गया और ना ही गुरिल्लों को नियुक्ति दी गई। जिस कारण गुरिल्लों में शासन के प्रति तीव्र आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया मई माह में जिला व ब्लाक स्तरीय सम्मेलनों में आंदोलनों की रणनीति तय की गयी है। जिनमें चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्गो में चक्काजाम किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वासुदेव बड़ौला, जिलर सचिव पीताम्बर मेलकानी, तारादत्त परगाई, गिरीश कफल्टिया, गोपाल पनेरू, कृष्ण पनेरू, हरेन्द्र पाल, बुद्धिराम, शोभाराम, कमला भट्ट, महादेवी, लीला देवी आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment