ऋषिकेश: महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति व देवर को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उधर, हमले में घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार सायं लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में झिलमिल गुफा के पास एक महिला की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की गई थी। गणेश पुरी मेरठ निवासी रविराज सिंह अपनी पत्नी ऋतु को नीलकंठ मंदिर में पूजा के बहाने यहां लेकर आया था। जंगल में उसने अपने छोटे भाई मनवीर उफ मन्नू के साथ ऋतु पर जानलेवा हमला बोला और उसका गला रेतने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे एक स्थानीय नागरिक को देखकर वह वहां से फरार हो गए थे। घायल महिला को पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचाया व देर रात दोनों आरोपियों को पुलिस ने क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों रविराज सिंह व मनवीर को सीजेएम पौड़ी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उधर, घायल ऋतु की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। देर रात राजकीय चिकित्सालय से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सालय पहुंचे नायब तहसीलदार यमकेश्वर ने महिला के बयान भी दर्ज किए। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड को भी तलाशा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment