हल्द्वानी: युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर काठगोदाम व हल्द्वानी के काउंटरों पर दलालों का कब्जा होने का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
शहर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने रेल मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि समर सीजन होने के बावजूद दोनों स्टेशनों पर एक-एक आरक्षण काउंटर चलाया जा रहा है। वह भी तब जबकि दोनों स्टेशनों पर कम से कम दो काउंटर एक साथ चलाये जाने की सुविधा है। इससे दोनों स्टेशनों पर देशी-विदेशी यात्रियों को घंटों लाइन में लग कर टिकट बनवाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर लाइन में लगे लोगों को इस कारण विलंब होता है क्योंकि काउंटर पर बैठे कर्मचारी पहले से भरे-भराये आरक्षण आवेदन पत्रों को पहले से निपटाते हैं। इतना ही नहीं कुछ दलाल तो मोबाइल फोन पर ही टिकट बनवाते हैं। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जांच कराये जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment