For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

तरूण विजय पर आरोपों से भड़के भाजपाई

पिथौरागढ़: कांग्रेसियों द्वारा राज्य सभा सदस्य तरूण विजय का पुतला फूंके जाने से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गये हैं। भाजपा जिला महामंत्री गणेश सिंह भण्डारी ने कहा है अपने सांसदों की कमियां छुपाने के लिए कांग्रेसी भाजपा सांसदों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
श्री भण्डारी ने कहा है कि इससे पूर्व कांग्रेस के सत्यव्रत चतुर्वेदी और कै.सतीश शर्मा उत्तराखण्ड से राज्य सभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, भाजपाइयों को बताना चाहिए कि इन दोनों नेताओं ने उत्तराखण्ड के लिए क्या किया और कौन सी सुविधाएं उत्तराखण्ड को दिलाई। लोक सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जनता के लिए क्या किया यह भी राज्य के लोगों को बताया जाना चाहिए। सीमा में घुसपैठ के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताने वाले कांग्रेसियों को पता होना चाहिए कि तीन-तीन युद्ध काग्रेस के शासनकाल में ही हुए हैं और पिछले सात वर्षो से देश की बागडोर कांग्रेस के ही हाथों में हैं और ऐसे में सीमाओं के असुरक्षित होने के लिए पूरी तरह कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने सीमा दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत में रहने वाले लोगों की समस्याओं को देश के सामने लाना चाहती है और इसी बात से कांग्रेस घबराई हुई है। उन्होंने कहा कांग्रेस सीमांत क्षेत्रों के मामले में गंभीर है तो यहां बंद पड़ी जल विद्युत परियोजनाओं को शुरू करवाये साथ ही मृग विहार की सीमा को घटाये ताकि पलायन रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment