टनकपुर: न्यू टैक्सी स्टेंड क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सभी रूटों की जीपों का संचालन टैक्सी स्टेंड से ही कराये जाने की मांग की है। इस बावत उत्तराखंड प्रगतिशील मोर्चा ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र को जाने वाले टैक्सियों का संचालन टैक्सी स्टेंड से न होकर बस स्टेशन के पास से हो रहा है। जिससे अफरा तफरी का माहौल बना रहता है एवं चालक-परिचालकों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है जिससे क्षेत्र का माहौल गंदा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से प्राइवेट जीपों का संचालन टैक्सी स्टेंड से ही कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन में मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व सभासद राजेन्द्र कुमार,पालिका के नामित सभासद सुभाष गहतोडी, धर्मपाल,तिलक राम, हरीश जुकरिया, बीएन भटट, खीम सिंह, मोहन राम, बहादुर राम, बसंती देवी, गोविंद जुकरिया, शंकर जोशी, विनोद गांधी, प्रकाश जुकरिया, गोविंद जुकरिया आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment