लैंसडौन: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुशीला बलूनी ने कहा की पहाड़ की महिलाओं के स्थिति में राज्य गठन के ग्यारह वर्षो के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका न होती, तो आंदोलन हिंसक हो जाता और राज्य निर्माण का सपना अधूरा ही रह जाता।
सोमवार को कालौडांडा महिला मंच के तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण एक मृगमरीचिका विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गढ़वाल राइफल्स के सुरजन ऑडोटोरियम में किया गया। सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि बलूनी ने कहा की तमाम दावों के बावजूद महिलाओं की पीड़ा का ग्राफ कम नही हुआ है। बलूनी ने महिलाओं से लक्ष्य निर्धारित कर समाज में जागृति लाने की बात कही।
कोटद्वार पीतांबर दत्त महाविद्यालय की प्रवक्ता सीमा रावत ने कहा कि यदि सौ नारियों में से एक या दो सशक्त हो रही हैं, तो इसे नारी सशक्तिरण नहीं कहा जा सकता। राज्य महिला आयोग की सदस्य विनिता भट्ट ने कहा कि समाज जीवन व परिवार के बीच संतुलन बना कर महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है।
सेमीनार में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसए कृष्णन, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य वी. मायाकोटी, कर्नल वाई एस रावत आदि ने भी अपने विचार रखे। मंच की अध्यक्ष उमा रावत ने कार्यशाला को महिला सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता लाने की एक सार्थक पहल बताया। इस मौके पर गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंधक सरोज कुकरेती, मंच की सचिव भावना वर्मा, कंचन खंडेलवाल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment