देहरादून: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का 41 सदस्यीय दल 7075 मीटर ऊंचे माउंट सतोपंथ फतेह करने के लिए रवाना हो गया है। शुक्रवार को आइटीबीपी के डायरेक्टर जनरल आरके भाटिया ने दल के लीडर को ध्वज प्रदान करने के पश्चात दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल के बीस जून तक इस चोटी को फतेह करने की संभावना जताई जा रही है। दल का नेतृत्व पदम श्री पुरस्कार विजेता डीआइजी हरभजन सिंह कर रहे हैं। इस दल में 15 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इस अभियान की खासियत यह कि पर्वत को फतेह करने के बाद दल स्कीइंग कर नीचे उतरेगा।
आइटीबीपी नार्दन फ्रंटियर मुख्यालय, सीमाद्वार में शुक्रवार को माउंट सतोपंथ फतेह करने निकले दल के लिए फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आइटीबीपी के डीआइजी आरके भाटिया ने कहा कि आइटीबीपी का प्रकृति व हिमालय से अटूट रिश्ता है। यही कारण है पर्वतीय श्रृखलाएं चुनौतीपूर्ण होते हुए भी हिमवीरों का खुले दिल से स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि बल के खाते में 180 सफल अभियानों का श्रेय है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस कड़ी में अगले वर्ष एवरेस्ट पर भी पर्वतारोहण किया जाएगा। माउंट सतोपंथ अभियान को इसकी पूर्व तैयारियों के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान दल में शामिल आइटीबीपी की महिला कर्मी माउंट सतोपंथ फतेह कर अन्य के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। इससे पूर्व अभियान दल के लीडर डीआइजी हरभजन ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दल में चार सदस्य हरियाणा पुलिस के भी हैं। मौके पर नार्दन फ्रंटियर के आइजी एमसी भट्ट ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। मौके पर डीआइजी केसी कपूर, डीआइजी मसूरी आरएस धस्माना, कमांडेंट निर्भय आदि थे।

No comments:
Post a Comment