For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

मार्ग निर्माण में देरी पर एसई को घेरा

गोपेश्वर: बांजबगड़-पुरसाड़ी सरतोली मार्ग के निर्माण में देरी से गुस्साए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। अधीक्षण अभियंता ने पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत इस मोटर मार्ग को तत्काल बनाने के आदेश दिये हैं।
गौरतलब है कि बांजबगड़ पुरसाड़ी मोटर मार्ग से पलेठी मेड़ सहित दर्जनों गांवों का जुड़ना था। वर्ष 2002 में स्वीकृत हुई इस सड़क को दो किलोमीटर बनाकर कर छोड़ दिया गया। ग्रामीण लगातार लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन विभाग इस ओर बेपरवाह बना है। अब यह सड़क पीएमजीएसवाई के तहत बननी है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ईश्वर दयाल सपरा का घेराव कर सड़क निर्माण की मांग की है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पलेठी चन्द्रकला देवी, ग्राम प्रधान मेड़ मीना देवी, आनंद सिंह, कमला लाल, पुष्कर सिंह, बद्री खनेड़ा, अरविन्द,यशवंत सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

No comments:

Post a Comment