नई टिहरी: उत्तराखंड सर्वोदय मंडल की ठक्कर बाबा छात्रावास में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में जून माह में प्रदेशभर में सर्वोदय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा के दौरान जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों के आंदोलन को सहयोग दिया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में पर्यावरण विद् सुंदरलाल बहुगुणा ने कहा कि हिमालयी राज्यों के विकास के लिए पृथक हिमालय नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए हिमालय नीति की आवश्यकता है। सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेश भाई ने कहा कि यात्रा के दौरान सर्वोदय से जुड़े लोगों को जोड़कर विभिन्न जगहों पर सर्वोदय मंडलों को सक्रिय किया जाएगा। योजना आयोग के सदस्य सच्चिदानंद भारती को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई लोक जलनीति का मसौदा सौंपा गया। इस अवसर पर श्री भारती ने कहा कि वह जल नीति के मसौदे के लिए लोक जलनीति के मुख्य बिंदु पर समिति का ध्यान आकर्षित करेंगे। योजना आयोग के तकनीकि सलाहकार वीरेन्द्र मोहन उनियाल ने कहा कि वह हिमालय नीति के विषय पर उन्होंने कई बार योजना आयोग का ध्यान आकर्षित किया है। इस अवसर पर सर्वोदय यात्रा समिति का गठन भी किया गया जिसमें धूम सिंह नेगी, रणजीत जाखी, जितेन्द्र कुमार, गणेश सिंह, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, सुरेश भाई शामिल हैं। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पाठक पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि हिमालय लोक नीति के मसौदे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मान सिंह रावत, शशि प्रभा रावत, विनोद कुकरेती, देवेन्द्र बहुगुणा, भुवन पाठक, बीना सजवण, दशरथी पंखी, विमला बहुगुणा, पिथौरागढ़ से बच्ची सिंह बिष्ट, सुदेशा बहन, हिमला, संगीता सुरेन्द्र आर्य आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment