पिथौरागढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक आज मुनस्यारी पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। सूचना विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री 11.55 बजे हेलीकाप्टर से मुनस्यारी पहुंचेंगे। 12.10 बजे वे जीआइसी मुनस्यारी में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 12.25 बजे वे बार्डर दर्शन यात्रा दल का स्वागत और रवानगी करेंगे। 12.50 बजे से 3.00 बजे तक वे जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान वे ग्राम विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं स्वजल परियोजना के अंतर्गत 266 लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी एनएस नेगी ने सभी विभागीय अधिकारियों को इस कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

No comments:
Post a Comment