For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

सरकारी स्कूलों को दिए वाटर प्यूरीफायर

उत्तरकाशी: रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मीट में दस सरकारी स्कूलों को वाटर प्यूरीफायर वितरित किए गए। मीट में क्लब की उत्तरकाशी शाखा के आगामी अध्यक्ष व सचिव भी नामित किये गये।
नैताला में हुई क्लब की डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मीट में सभी सदस्यों ने रोटरी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मधुकर मल्होत्रा ने रोटरी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि रोटरी के हर सदस्य को समाज में व्याप्त समस्याओं को लेकर संवेदनशील होना चाहिये। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में क्लब की ओर से किये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पूर्व उत्तरकाशी शाखा के वर्तमान सचिव अजय पुरी ने क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान डॉ.आनंद सिंह राणा के एक वर्ष के लिये क्लब का आगामी अध्यक्ष तथा शैलेंद्र नौटियाल को सचिव नामित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को पोलियो उन्मूलन अभियान पर आधारित डाक्यूेंट्री भी दिखाई गई। इस अवसर पर क्लब के असिस्टेंट गवर्नर पीयूष मित्तल, डॉ.प्रेम पोखरियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, कृष्णा बिजल्वाण, माहेश्वरी भट्ट, स्वामी चेतन, प्रताप पोखरियाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment