हल्द्वानी: असंचालित राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भूमि की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए शासन ने खास तौर पर स्टेट प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट के अपर राज्य परियोजना निदेशक डीडी पांडेय को भेजा। उन्होंने बुधवार को कुमाऊं की कई आईटीआई का दौरा कर भूमि तलाशने की कसरत की। शाम को हल्द्वानी महिला आईटीआई और निदेशालय का भी दौरा किया।
बुधवार को आईटीआई निदेशालय पहुंचे श्री पांडेय ने बताया कि पूर्व में घोषित कई आईटीआई भूमि न मिलने के कारण स्थापित नहीं हो पाई हैं। अधिकांश स्थानों पर किराये के भवन में भी नहीं चल पा रही हैं। इन्हें संचालित करने के लिए भूमि और भवन की तलाश करने आए हैं। टनकपुर, गदरपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता आईटीआई का दौरा करने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कहीं भूमि मिली है तो कुछ भवन किराये पर चलाने के लिए चिन्हित किए हैं। इस बारे में वह देहरादून जाकर प्रमुख सचिव को रिपोर्ट करेंगे। बाकी फैसला शासन करेगा। विभागीय अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के सवालों पर निरुत्तर दिखे श्री पांडेय ने कहा कि सुधार का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त निदेशक और विभाग से उपनिदेशक व सहायक निदेशक मिल जाएंगे। उन्होंने महिला आईटीआई का निरीक्षण किया और निदेशालय में अधिकारियों से गुफ्तगू भी की। इस दौरान कर्मचारियों ने भी निदेशालय की उपेक्षा संबंधी बात श्री पांडेय समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष जोरशोर से उठायी।

No comments:
Post a Comment