For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

मकान पर गिरी आकाशीय बिजली

कोटद्वार : प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम जुवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक वृद्धा बाल-बाल बची।
ग्राम जुवा निवासी अनिल पुत्र कुंवर सिंह चौधरी के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर पर उनकी मां कांति देवी छोटे भाई की पत्‍‌नी मौजूद थीं। मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर में रखा टीवी, फ्रिज, विद्युत मीटर व वायरिंग के साथ ही कपड़े जल गए। कमरे में सो रही कांति देवी बाल-बाल बची। आकाशीय बिजली के कारण कमरे के फर्श व दीवारों पर पर गहरी दरारें पड़ गई।
अनिल ने बताया कि घटना के संबंध में पट्टी पटवारी को जानकारी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment