For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 17, 2011

दून में मिला डीडीहाट से फरार युगल

देहरादून: डीडीहाट से फरार चल रहे युगल जोड़े को दून में बरामद कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले रखा है।
कुछ दिन पूर्व डीडीहाट थाने में एक युवक पर अस्पताल की स्टाफ नर्स को भगाने का आरोप लगाते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि युवक शादीशुदा है और उसके पिछले कुछ समय से अपनी पत्‍‌नी से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। इसी बीच स्थानीय अस्पताल की नर्स से उसकी नजदीकियां बढ़ गई और कुछ दिन पूर्व दोनों डीडीहाट से फरार हो गए।
पुलिस तब से दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों को मोबाइल के जरिए ट्रेस करने की कोशिश की जा रही थी। सोमवार को उनकी लोकेशन देहरादून में गांधी रोड पर मिली। इस पर पुलिस ने एक होटल से दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। डीडीहाट पुलिस को भी इस बाबत सूचना दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment