बागेश्वर: प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं व दवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री भौर्याल ने सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया करायें तथा जिन कमरों की बिजली व पंखे खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक करायें। पानी की व्यवस्था सही रखें तथा शौचालय व वार्ड को प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में उल्टी दस्त व अन्य बीमारियों से ज्यादा लोग ग्रसित होते हैं लिहाजा अस्पताल में ओआरएस सहित अन्य जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी मरीज को बाजार से दवा न खरीदनी पड़े। सीएमओ डा एचसी जोशी व सीएमएस डा जेएस पांगती ने जिला अस्पताल की जानकारी उपलब्ध करायी। भ्रमण में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेबीएस दोसाद, पालिका अध्यक्ष सुबोध साह, जगदीश जोशी, जिपं उपाध्यक्ष विक्रम शाही, सुरेश कांडपाल, मथुरा प्रसाद, इंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment