For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

हिन्दू जागरण मंच का सदस्यता अभियान शुरू

पिथौरागढ़: हिन्दू जागरण मंच का सदस्यता अभियान रविवार को शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा हिजामं पूरे जिले में पांच हजार नये सदस्य जोड़ेगा।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चमाली ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा हिजामं अब गांव-गांव में कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करेगा। पहले दिन 500 कार्यकर्ताओं को भगवा शॉल भेंटकर मंच की सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान पूरे एक माह तक चलेगा और इस दौरान पांच हजार नये कार्यकर्ता जोड़े जायेंगे। अभियान की शुरुआत में जिला महामंत्री कमलेश धामी, जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडेय, रोहित बिष्ट, मनीष भट्ट, हेमंत सामंत, मंजुल शर्मा, चंदू चंद, विक्रांत बिष्ट, रमेश भट्ट, रजत वर्मा, गौरव जोशी, प्रशांत बोरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment