श्रीनगर: यूनिवर्सिटी यूथ क्लब के तत्वावधान में एक माह की रंगमंच प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हो गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ. उदय सिंह रावत ने रंगमंच को जीवन से जुड़ी विधा बताया।
गुरुवार को बिड़ला परिसर स्थित काउसिलिंग एंड प्लेसमेंट सैल सभागार में कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन हुआ। संबोधन में कुलसचिव डॉ. रावत ने कहा कि रंगमंच आम मानव और समाज के जीवन से जुड़ी विधा है। यह मनोरंजन और ज्ञान का साझा माध्यम है, जो बहुत पुराने समय से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। उन्होंने कहा कि टीवी, रेडियो, इंटरनेट और फिल्म जैसे साधनों के बावजूद भी रंगमंच का महत्व आज भी बरकरार है। साथ ही रंगमंच के कद्रदानों के विशेष समूह में लगातार वृद्धि हो रही है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. दाताराम पुरोहित ने कहा कि रंगमंच हमे अपने आस-पास घट रही घटनाओं को नाटकीय क्रम में प्रस्तुत करते हुए दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध और चिंतनशील दर्शक व श्रोता रंगमंच से सदैव सीखने का प्रयास करता है। लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के संजय पांडे ने बताया कि कार्यशाला में अगले एक माह तक रंगमंच और उससे जुड़ी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अजीत पंवार, सुधीर जोशी, प्रदीप रौथाण, दीपक बिष्ट, जयदीप भंट्ट समेत अन्य रंगकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment