For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

टनकपुर की यातायात व्यवस्था चरमरायी

टनकपुर: नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह वाहनों के आडे़ तिरछे खडे़ होने से जाम अब आम हो गया है। साथ ही नगर के मुख्य मार्ग पर दुपहिया वाहनों की ओवर स्पीड दुर्घटना को दावत दे रही है। लोगों ने प्रशासन व पालिका से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। नगर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, डिग्री कालेज मार्ग, पीलीभीत चुंगी, राजाराम चौराहा, सीमेंट मार्ग आदि स्थानों में जगह जगह वाहनों के आडे़ तिरछे खडे़ होने से बार-बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। जिससे लोगों के साथ पूर्णागिरि धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, नगर के मुख्य मार्गो व चौराहों में दुपहियां वाहनों की ओवर स्पीड से दुर्घटना का भय बना हुआ है। छोटे वाहनों द्वारा नगर से पूर्णागिरि के लिए श्रद्घालुओं को ढोया जा रहा है। लेकिन प्रशासन व पालिका मूक दर्शक बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन व पालिका से नगर की यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment