श्रीनगर गढ़वाल: गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित नाटक 'डाकघर' बाल मन की संवेदनाओं को छू गया। कलाकारों के सहज अभिनय, संवाद अदायगी, मंच की साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और संगीत ने दर्शकों को नाटक के कथानक से जोड़कर रख दिया।
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमथन सभागार में टैगोर की प्रसिद्ध कहानी 'पोस्ट ऑफिस' पर केंद्रित नाटक का मंचन शैलनट संस्था के कलाकारों ने किया। कथानक के अनुसार अमल नाम का एक बालक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। राजवैद्य के अनुसार ग्रीष्म और शरद ऋतु की हवा उसके प्राणों के लिए घातक है। इसी बीच माधव दत्त नाम का एक व्यक्ति उसे अपने घर ले आता है। एक साधु दादा जी अमल को गोद लिए जाने पर प्रसन्न हो उठते हैं। अपनी गंभीर बीमारी से अनजान अमल सदैव हंसता खिलखिलाता रहता है। वह राहगीरों और घर के सामने खेलते बच्चों को देखकर उनकी खुशी में शामिल होना चाहता है। उसकी नादानी व घर के सदस्यों की लापरवाही से उसे हवा लग जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है। नाटक का हर पात्र अमल को सांत्वना देता है कि राजा ने उसके लिए एक डाकघर खोला है, जहां से उसके नाम की एक चिट्ठी आने वाली है। इस चिट्ठी की चाह में अमल अपने जीवन के बचे हुए दिनों को बेदह उत्सुकता के साथ बिता देता है।
नाटक में अमल की भूमिका में शशांक बड़ोला, माधव की भूमिका में नीरज नैथानी, दादा जी के रूप में विमल बहुगुणा, वैद्यराज के रुप में शैलेंद्र तिवारी ने अपने सुंदर अभिनय से दर्शकों का मन मोहलिया। बबीता सेमवाल, हरीश पुरी, ऋषि भंट्ट और मनीष खाली ने भी सहायक भूमिकाओं में दर्शकों का मनोरंजन किया।

No comments:
Post a Comment